शेख ज़ायेद क्रिकेट स्टेडियम संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की राजधानी अबू धाबी में स्थित एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट ग्राउंड है। यह दुनिया के सबसे आधुनिक क्रिकेट स्टेडियमों में से एक है और कई बड़े टूर्नामेंट्स जैसे IPL, PSL, T20 वर्ल्ड कप और एशिया कप की मेज़बानी कर चुका है।
| नाम | शेख ज़ायेद क्रिकेट स्टेडियम, अबू धाबी |
|---|---|
| स्थान | अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात |
| स्थापना | 2004 |
| क्षमता | ~20,000 दर्शक |
| पहला T20 मैच | 10 फरवरी 2010 |
| पहला वनडे मैच | 18 अप्रैल 2006 |
| पहला टेस्ट मैच | 20–24 नवम्बर 2010 |
| एंड्स | North End और Pavilion End |
| होम टीम | UAE (United Arab Emirates) |
| मालिक | Emirates Cricket Board (ECB) |
शेख जायद स्टेडियम पिच रिपोर्ट (अबू धाबी पिच रिपोर्ट)
यह पिच सामान्यतः धीमी (slow) और संतुलित (balanced) मानी जाती है। यहाँ बल्लेबाज़ों को शुरुआत में मदद मिलती है लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, स्पिन गेंदबाज़ अहम भूमिका निभाते हैं। मौसम शुष्क और गर्म होने के कारण पिच पर दरारें जल्दी आ जाती हैं और यह लो-स्कोरिंग मैचों के लिए मशहूर है।
1. T20 इंटरनेशनल पिच रिपोर्ट
- पिच धीमी और लो-स्कोरिंग मानी जाती है।
- रन बनाना आसान नहीं होता, बल्लेबाज़ों को धैर्य दिखाना पड़ता है।
- औसत स्कोर (पहली पारी): ~140-150 रन
- डेथ ओवरों में गेंद रुककर आती है, इसलिए स्पिन और धीमी गेंदें प्रभावी रहती हैं।
2. वनडे इंटरनेशनल पिच रिपोर्ट
- पिच आम तौर पर बल्लेबाज़ों के लिए थोड़ी चुनौतीपूर्ण रहती है।
- तेज़ गेंदबाज़ों को नई गेंद से सीम मूवमेंट मिलती है, जबकि मिडिल ओवरों में स्पिन हावी रहते हैं।
- औसत स्कोर: पहली पारी ~228, दूसरी पारी ~210 रन
- अक्सर लो-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं।
3. टेस्ट मैच पिच रिपोर्ट
| दिन | पिच का व्यवहार | फ़ायदा |
|---|---|---|
| 1-2 | सतह हार्ड और बैटिंग फ्रेंडली | बल्लेबाज़ |
| 3 | पिच स्लो होना शुरू | स्पिनर्स + रिवर्स स्विंग |
| 4-5 | दरारें और असमान उछाल | स्पिनर + तेज गेंदबाज़ |
यहाँ टेस्ट मैच अक्सर धीमी गति से चलते हैं और चौथी-पाँचवीं पारी में स्पिनरों को बड़ा फायदा मिलता है।
शेख जायद स्टेडियम के आँकड़े
| आँकड़ा | T20 | ODI | TEST |
|---|---|---|---|
| कुल मैच | 97 | 53 | 15 |
| पहले बल्लेबाजी जीत | 45 | 23 | 6 |
| पहले गेंदबाजी जीत | 52 | 30 | 5 |
| औसत पहली पारी | 138 | 228 | ~400 |
| औसत दूसरी पारी | 124 | 210 | ~350 |
| अधिकतम स्कोर | 225/7 (IRE vs AFG) | 313/9 (PAK vs SL) | 598/4d (PAK vs ENG) |
| न्यूनतम स्कोर | 66/10 (KEN vs AFG) | 114/10 (AFG vs ZIM) | 103/10 (AFG vs IND) |
इसे भी पढे –
शेख जायद स्टेडियम से संबंधित आपके सवाल
शेख ज़ायेद स्टेडियम की पिच बल्लेबाज़ी के लिए अच्छी है या गेंदबाज़ी के लिए?
पिच संतुलित है, लेकिन ज्यादातर समय स्पिन गेंदबाज़ों को फायदा मिलता है।
शेख ज़ायेद स्टेडियम कहाँ स्थित है?
अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात में।
पिच रिपोर्ट कैसे पता करें?
जवाब: पिच रिपोर्ट की जानकारी आप CrickOnly, Cricbuzz, ESPNcricinfoजैसी वेबसाइट से या मैच से आधे घंटे पहले टीवी पर क्रिकेट एक्सपर्ट्स से जान सकते हैं।






